भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष वाजपेयी – भाजपा

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रदा पुष्प चढ़ाएं

सिरोही(हरीश दवे) ,

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सिरोही द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाव पुष्प अर्पित करते हुए राष्ट्र के नवनिर्माण में अटलजी के दिए योगदान को श्रदा से याद करके पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उन्हें राजनीति का शिखर पुरुष बताते हुए कहा कि देश के समृद्ध भविष्य के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर करके जीवन समर्पित किया।बुधवार को मुख्यालय स्थित भटियानी माता मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन चढ़ाए और वाजपेई के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डालकर उन्हें युग दृष्टा व देश के असंख्य लोगों का पथ प्रदर्शक बताया। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए एडवोकेट अशोक पुरोहित ने श्रदेय अटलजी की राष्ट्र सेवा,समर्पण सहित जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। उनके द्वारा संगठन कौशल और सैद्धांतिक राजनीति से भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में दिये योगदान को याद किया।इसी प्रकार पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने राष्ट्र निर्माण में वाजपेई के प्रधानमंत्री के रूप में किए कार्यों को याद करके पोखरण परमाणु परीक्षण और स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना आदि के अभूतपूर्व कार्य को देश के लिए बड़ा योगदान बताया। इसी तरह भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने कार्यक्रम का संचालन करके वाजपेयी के विराट व्यक्तित्व का वर्णन करके कार्यकर्ताओं के लिए उनका जीवन प्रेरणा पुंज बताया। जर्नलिस्ट हरीश दवे ने कहां की उन्होंने राजनीति में एक आदर्श स्थापित किया जिसका सभी को अनुसरण करना चाहिए। राष्ट्र और समाज के लिए राजनीति कैसे की जाए इसका जीता जागता उदाहरण अटल बिहारी थे।कार्यक्रम में एकत्रित सभी कार्यकर्ताओं ने एक-एक करके पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक दिलीप दवे, पूर्व सभापति ताराराम माली, नेता प्रतिपक्ष मगनलाल मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, महिपाल चारण, महामंत्री जब्बरसिंह चौहान, हेमलता पुरोहित, मनीदेवी माली, हेमंत पुरोहित, मांगूसिंह बावली, चुन्नीलाल पटेल, धनपतसिंह राठौड़, रोहित खत्री, पार्षद गोविंद माली, कपूराराम पटेल, गोविंद सैनी, बाबूसिंह मांकरोडा, रमजान शेख, जितेंद्र खत्री, भंवरलाल माली, इंदरसिंह मकवाना, शैतानसिंह परमार, जितेंद्र माली, इरशाद खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply