आबुरोंड /सिरोही,

रिपोर्ट मगन प्रजापत,

अर्बुदाअंचल में धूमधाम से मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में उपखंड स्तरीय समारोह आयोजित 

उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भिंचर ने किया ध्वजारोहण

सरकारी व निजी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ व उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को मिला सम्मान

राजकीय कार्यालयों,रेलवे स्टेशन,बस स्टेशन समेत तमाम विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा

.सिरोही जिले के आबूरोड में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया..जहां उपखंड स्तरीय समारोह का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दरबार स्कूल में आयोजन किया गया..उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह ने ध्वजारोहण कर मार्च-पास्ट  सलामी ली..स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विभिन्न विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई..साथ ही जोधपुर से आई एसडीआरएफ की टीम द्वारा आपदा से निपटने व बाढ़ जैसे हालात को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी.

.मुख्य अधिकारी गोविंद सिंह के द्वारा सरकारी व निजी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ व उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले 50 कार्मिकों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम नन्हे-मुन्ने बालकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति करने पर प्रथम, द्वितीय,तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया..

आपको बता दे की स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर वासियों में आज देशभक्ति के भाव को लेकर गजब का उत्साह दिखा और सभी लोगों के हाथो में तिरंगा दिखा और लोगों ने अपने घरों में भी तिरंगा फहराया..

इधर शहर में स्वतंत्रा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहां राजकीय कार्यालयों,रेलवे स्टेशन,बसस्टेशन तमाम विद्यालयों में आन बान शान के साथ ध्वजारोहण किया गया..और विभिन्न कार्यक्रमों के भी आयोजन किए गए.. पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के भी माकूल इंतजाम रहे…

इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव व जिला परिषद सदस्य हरीश चौधरी,प्रधान लीलाराम गरासिया,पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण,तहसीलदार रायचंद देवासी,नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी,नगर पालिका के अधिकारी,समस्त पार्षद व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply