*सिरोही के विकास में कोई कमी नही रखी, आगे भी विकास कार्य करवाउंगा- संयम लोढा*

*विधायक संयम लोढा ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास*

*सिरोही(हरीश दवे) ,

विधायक संयम लोढा ने कहा कि सिरोही में चौतरफा विकास कार्य हुआ है।सिरोही के विकास में कोई कमी नही रखी है, आगे भी अनेक विकास कार्य ओर करवाउंगा। आगे भी जब तक राजनीतिक में आप लोगो के आशीर्वाद से जिंदा रहा तो सिरोही को राजस्थान के नक्शे में नंबर वन जिला बनाकर रहूंगा।

लोढा वाडेली सिरोही के भील बस्ती में बन रहे सामुदायिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विधायक संयम लोढा ने कहां कि केन्द्र में भाजपा की सरकार को जनता ने आपकोभारी बहुमत से सत्ता में बैठाया है लेकिन आज हमारी लडकियां इनके राज में सुरक्षित नही है। लोढा ने कहां कि केन्द्र की मोदी सरकार ने साढे 14 लाख करोड रूपये का टैक्स कॉरपोरेट कम्पनी के माफ किये लेकिन भारत सरकार ने किसानों का कर्जा माफ नही किया। मनमोहन सिंह सरकार ने 85 हजार करोड किसानों का कर्जा माफ किया था। लोढा ने कहां कि विदेशो से काले धन लाने की बात कही लेकिन वो सिर्फ जुमला रह गया है।विधायक लोढा ने कहां कि अपनेबच्चो को स्नातक की डिग्री जरूर दिलवाये, अपने बच्चो को उच्च शिक्षादिलाने से वे आत्म निर्भर बनेगे। बच्चो को पढाओ, आगे बढाओ यही हमारा पहलाफर्ज है।लोढा ने कहां कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार से सिरोही के लिए जो मांगा वो सब दिया। गहलोत सरकार ने जो भी जन कल्याणकारी योजना चलाई है उसका आज हर घर को लाभ मिल रहा है। उन्होने कहां कि जनता अपना वोट देती है तो उसे पूछने का पूरा अधिकार है। कोई भी चुनाव के दौरान आये तो आप अपनी बात जरूर रखे, उनसे पूछे कि उन्होंने जो वादे किये थे उसे कितना पूरा किया है। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने कहां कि यह सामुदायिक भवन बनने के बाद ग्रामीणों को इसका पूरा लाभ मिलेगा। मै ग्रामीणों की प्रत्येक मांग पर ध्यान देता हूं और उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करता हूं और आगे भी करतारहूंगा।

इस अवसर पर गणपत सिंह वेलांगरी, सरपंच सिंदरथ शिवराज सिंह, मोहन सिरवी, दीपाराम चौधरी, सरपंच हरूदेवी, भवराराम भील, जुम्मा खान, दलाराम गर्ग, राजाराम गरासिया सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद थे।

*लोढा ने कृष्णेश्वर महादेव मंदिर में किये दर्शन* विधायक संयम लोढा ने वाडेली में कृष्णेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले में शिरकतकर महादेव जी के दर्शन किये।

इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर प्रगाराम चौधरी, तेजाराम चौधरी, रूपाराम चौधरी, जुहारमल माली, महेन्द्र धवल सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply