*आबू परिक्रमा के लिए चालीस वाहनों का काफिला हुआ रवाना*

– _विधायक लोढ़ा ने दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए दी रवानगी

_ शिवगंज(हरीश दवे) ,

शहर से आबूराज की परिक्रमा के लिए करीब पांच सौ दर्शनार्थियों का एक दल रविवार की अल सुबह चालीस वाहनों के साथ रवाना हुआ। इस दल को विधायक संयम लोढ़ा ने गोपालजी मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवानागी दी। जानकारी के अनुसार सनातन धर्म सेवा समिति के कार्यकर्ता अरविंद परारिया, करण परारिया, चन्द्रशेखर शर्मा, रमेश पंडीत, रामलाल परिहार, कांतीलाल माली आदि परिक्रमा यात्रा को लेकर पिछले दिनों से तैयारियां कर रहे थे। रविवार की सुबह विधायक संयम लोढ़ा की उपिस्थति में गोपालजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विधायक ने हरी झेडी दिखाकर दर्शनार्थियों को सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची सहित नगर कांग्रेस अध्यक्ष मदन माली, पार्षद अल्पेश माली, जयंतिलाल सोनी, सहवृत सदस्य राजेन्द्र माली, हितेश टांक, खीमचंद परारिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपिस्थत थे। यह सभी यात्री आबूराज के परिक्रमा मार्ग में िस्थत 14 मंदिरों के दर्शन कर शिवगंज पहुंचेंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply