मल्टी स्टेट क्रेडिट सोसाइटी के ऋणियो के लिए एकमुश्त समझोता योजना।

सिरोही(हरीश दवे),

मल्टी स्टेट क्रेडिट सोसायटीयो के ऋणीयों को राहत देने के लिए एक मुस्त समझौता योजना शुरू की है जो ऋणी इस योजना का लाभ लेना चाहते है वे इस योजना मै अपना पंजीयन करवा कर ऋण की बकाया राशि भर कर ऋण मुक्त हो सकते हैसहकारी समिति के उप रजिस्ट्रार एवं अवसायक नारायण सिंह चारण ने बताया की सिरोही जिले मै कार्यरत विभिन्न मल्टी स्टेट सोसायटी जिनमे आपेश्वर क्रेडिट सोसाइटी, आर्गोसी, अर्बुदा, सुन्दरम एवम् श्री खेतेश्वरअरबन क्रेडिट को. सोसाइटी का भारत सरकार के केंद्रीय रजिस्ट्रार ने उन्हें अवसायक नियुक्त किया है व उनके निर्देश पर इन सोसायटीयो मै बकाया ऋणीयों के लिए एक समझौता योजना लागु की है जिसमे ऋणी सदस्य अपने बकाया ऋण राशि की चुकाकर ऋण मुक्त हो सकता है इस योजना के बारे मै विस्तृत जानकारी वे कार्यालय मै आकर देख सकते है चारण ने बताया की जो ऋणी अपना ऋण जमा नहीं करवाएंगे उनके खिलाफ सरकार कार्यवाही करेगी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply