भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी से मिले जिलाध्यक्ष कोठारी

जिले में संगठन के चल रहे कार्यों के बारे में दी जानकारी ,

सिरोही(हरीश दवे),

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के उदयपुर आगमन पर जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने जोधपुर संभाग सह प्रभारी प्रमोद सामर के साथ मुलाकात की। कोठारी ने जोशी को शुभकामना देते हुए जिले में चल रही पार्टी के कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। जिले में चल रहे संगठन के कार्यों की चर्चा की। उन्होंने संगठन की ओर से जिले में चलाए गए और आगे किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिले में संगठन की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी प्रदान की। कोठारी ने जिले की तीनों सीटों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से विस्तार से चर्चा की। सिरोही शिवगंज विधानसभा की भी जानकारी दी। तीनों विधानसभा सीटों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष जोशी को विभिन्न जानकारी देने के साथ समीकरणों को लेकर भी बात की। जिले में नई कार्यकारिणी विस्तार करने की भी चर्चा कर जिम्मेदारों को पद देने की बात कहीं। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने जिलाध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति पूरी ईमानदारी और निष्ठा भाव से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को पद दिया है। ऐसे में पार्टी में विश्वास रखने वाले को कभी भी निराश नहीं होना पड़ेगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply