राजस्थान बना रेप का कैपिटल–कोठारी

अपराधिक घटनाओं से राजस्थान हुआ शर्मसार –कोठारी

लाल डायरी के काले कारनामों से डरी कांग्रेस की सरकार –कोठारी

सिरोही(हरीश दवे),

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा।कोठारी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में विफल रही है,अपराधिक घटनाओं के कारण राजस्थान रोजाना शर्मसार हो रहा है। राजस्थान में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। आज राजस्थान में दलितों पर अत्याचार हो रहा है,महिलाएं ना अस्पताल में सुरक्षित है और ना ही एम्बुलेंस में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि लाल डायरी के काले कारनामों से राजस्थान की कांग्रेस सरकार डर गई है। राजस्थान के भीलवाड़ा की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की भीलवाड़ा की घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। भीलवाड़ा में बलात्कार के बाद एक मासूम बच्ची को जिंदा जला दिया गया, भीलवाड़ा में ही स्टांप पेपर पर बच्चों को बेचने की घटनाएं सामने आई और जब पुलिस से सहायता मांगी जाती है तो बदले में रिश्वत मांगी जाती है। कितने दुख की बात है कि महिलाओं पर अत्याचार होता है और उसके बाद प्रदेश का मुख्यमंत्री कहता है कि 65% बलात्कार की घटनाएं झूठी है तो प्रदेश का सिर शर्म से झुक जाता है। कोठारी ने कहा, “राजस्थान का इतिहास गौरवशाली है, लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षों में यह महिलाओं, दलितों और गरीबों के खिलाफ अत्याचार के मामले में नंबर एक राज्य बनकर उभरा है।कांग्रेस सरकार के मंत्री विधानसभा में खुलकर बोल रहे हैं कि सच्चाई तो यह हे कि राजस्थान में महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल रहे हैं।कोठारी ने कहा कि महिला दुष्कर्म, महिला अत्याचार पर कांग्रेस सरकार में मंत्री विधानसभा में राजस्थान तो मर्दों का प्रदेश है ,जैसे शर्मसार कर देने वाले बयान देते हैं। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं, महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, आदिवासियों पर अत्याचार चरम सीमा पर है। कोठारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान प्रदेश की गरिमा को पूरे देश में गिराने का काम किया है।और मांग की कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के आरोपों पर राजस्थान के मुख्यमंत्री को “पद छोड़ना” चाहिए।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply