श्री हरि वनवासी विकास ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय सिरोही प्रवास के दौरान पिण्डवाड़ा मे भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित l

सिरोही, राजस्थान ।

V24 न्यूज़/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिंडवाड़ा- एकल अभियान श्री हरि वनवासी विकास ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय सिरोही प्रवास के दौरान पिंडवाड़ा के आदर्श विद्या मंदिर में रात्रि को सत्संग भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस कार्यक्रम में व्यास कथाकार ओर केंद्रीय सत्संग प्रमुख अमित जी के नेतृत्व में लखनऊ से शिवांगी जी,मध्यप्रदेश से खुशबू जी,वैश्वी जी,एकता जी, जयनारायण जी,दरभंगा से संजना जी, झारखंड से सोनू जी , ललिता जी की टोली द्वारा भजन, देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई इस कार्यक्रम में वनवासी कल्याण परिषद लव कुश आश्रम प्रमुख श्रवण कुमार, वनांचल शिक्षा समिति के प्रांत अध्यक्ष जगदीश रावल ,संगठन मंत्री अशोक कुमार सेन,शंकर शर्मा,ईश्वर सिंह परमार, संजय कुमार,वीएचपी से रंजीत सिंह डाबी एवं अन्य कार्यकर्ता बन्धु/भगिनी उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply