घायल बछड़े को ईलाज के लिए पीएफए में भेजा

सिरोही, राजस्थान।

निकटवर्ती पाड़ीव में घायल बछड़े को ईलाज के लिए पीपल्स फॉर एनिमल्स में भेजा गया । श्री जगधणी गौशाला सेवा संस्थान पाड़ीव के सचिव मोहनभाई देशप्रेमी ने बताया कि महात्मा गांधी बालिका विद्यालय के बाहर दीवार के पास खड़े बेसहारा गौमाता बछड़े को किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था जिसकी सूचना इंद्रजीत राजगुरु ने मोहनभाई को फोन पर सूचना दी जानकारी मिलते ही मोहनभाई मौके पर पहुंचकर सेवाभावी लोगों को बुलाया तथा उन्होनें पीपुल्स फॉर एनीमल्स के भरत जैन (मामा) को घायल बछड़े की जानकारी दी जिस पर भरत मामा ने अपनी मानवता का परिचय देते हुए पीएफए सिरोही से तत्काल एंबुलेंस भेज कर घायल बछड़े को ईलाज के लिए ले जाया गया। इस मौके पर सुरेश प्रजापत,प्रकाश एम.माली,थानाराम माली, गणेश मीणा, रतनसिंह तंवर, नटवरलाल रावल, कंपाउंडर यदुवीरसिंह देवड़ा, नेतीराम देवासी, नरेश घांची, प्रमोद पुरोहित फुंगणी ने सहयोग प्रदान किया

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply