जावाल/ सिरोही, राजस्थान ।

रिपोर्ट नटवरसिंह,

*अस्पताल परिचर में घुसा साँप*

जावाल: नगर पालिका क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय में साँप आने से तत्काल चिकित्सा अधिकारी विक्रम सिंह ने सर्प मित्र नटवर सिंह को सूचना दी उन्होंने अपनी टीम के साथी वचनाराम के साथ अस्पताल में रेस्क्यू किया। वही सर्प मित्र नटवरसिंह ने बताया की प्रात: 6:00 बजे डॉ. विक्रम सिंह अस्पताल परिचर के टहल रहे थे तभी उनकी नजर साँप पर पड़ी तो उन्होंने तुरन्त सूचना दी। वैसे यह वाटर स्नेक है इसमें जहर नही होता है लेकिन काटने से परहेज नहीं करता है उग्र स्वभाव का होता है इसके काटने से खतरा तो नही होता लेकिन कोई बीपी,हार्ड अटैक वाले मरीज खतरे में पड़ जाते है। बारिश के मौषम में सर्प प्रजाती अपने बिलो से बाहर आती है इंसानों को रात्रि में अंधेरे में देखकर चलना चाहिए मोबाइल की टॉर्च का उपयोग करे। वही जूते में भी साँप बैठे रहते है। बारिश में यह अधिकतर घरों में आने की संभावना बनी रहती है। साँपो को मारने नही स्नेक केचर,वन विभाग को इसकी सूचना जरूर दे। अगर कोई साँपो को मारता है तो उसे जैल (कैद) हो सकती है और जुर्माना भी लग सकता है इसलिये वन्य अधिनियम का पालन करे। वही चिकित्सा अधिकारी विक्रम सिंह ने स्नेक केचरो का आभार जताकर धन्यवाद दिया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply