स्वाधीनता दिवस समारोह बैठक आयोजित

सिरोही(हरीश दवे),

स्वाधीनता दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कृषि विस्तार के आत्मा परियोजना के सभागार में बैठक आयोजित हुई।       अति.जिला कलक्टर कालूराम खौड ने अधिकारियों से कहा कि वे 15 अगस्त को अरविन्द पैवेलियन में प्रातः 9.05 बजे आयोजित होने वाले मुख्य जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियां आपसी समन्वय से जिम्मेदारी पूर्वक कार्य शुरू कर दें।     उन्होंने विभिन्न अधिकारियों को स्वाधीनता दिवस समारोह विषय दायित्व सौंपे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को दिए गए दायित्वों का समुचित निर्वहन करते हुए सुनिश्चित करें कि आयोजन गरिमा पूर्ण एवं व्यवस्थित हो।     

बैठक में उन्होंने समारोह स्थल पर टेण्ट की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, लाईनिंग, सफाई, पेयजल,यातायात व्यवस्था, ध्वजारोहण सहित विभिन्न बिंदुओं को लेकर अधिकारियों को दायित्व सौंपे। उन्होंने कहा कि सीमित संख्या में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाना है, अपने-अपने विभाग से कार्यालयध्यक्ष 10 अगस्त तक प्रस्ताव भिजवाना सुनिश्चित करें।     अतिरिक्त जिला कलक्टर ने समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि स्वाधीनता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण, परेड, महामहिम राज्यपाल महोदय का संदेश पठन, व्यायाम, राष्ट्र भक्ति के गीतों से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारितोषिक वितरण, राष्ट्रगान कार्यक्रामों व अन्य व्यवस्थाओं के बारें में जानकारी दी तथा बताया कि मुख्य समारोह का 14 अगस्त को प्रातः 9 बजे अन्तिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा।     

 इस बैठक में शिक्षा, वन, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय ,पुलिस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply