*अनिश्चित बिजली कटौती करने के मामले को लेकर बिजली विभाग के सहायक अभियन्ता को ज्ञापन दिया ।

*V24 न्यूज़ /भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा 26 जुलाई ,

निकटवर्ती कांटल, गड़िया, घरट, मालेरा, मोरस लाइन पर विभाग द्वारा बिना सूचना के बिजली गुल रहने को लेकर स्थानीय विधायक समाराम गरासिया,जिला परिषद सदस्य रतन देवी रावल,पूर्व सरपंच रमेश रावल मालेरा, अजारी उपसरपंच हितेश रावल, प्रवीण मीणा,वागाराम देवासी, भूराराम,चुनाराम,देवाराम,राहुल रावल आदि लोगों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन दिया। जिला परिषद सदस्य रतन देवी रावल ने बताया कि हमारे क्षेत्र में पिछले एक माह से बिजली की समस्या हो रही है और लाइनमैन बिना अनुमति के अपनी मर्जी से लाइन बंद कर देता है जिससे आमजन को बिजली से परेशान होना पड़ रहा है जिसको लेकर सहायक अभियंता को तत्काल लाइन शुरू करवाने और लाइनमैन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व सरपंच रमेश रावल मालेरा ने बताया कि क्षेत्र में बीपर जॉय चक्रवात के बाद से बिजली की समस्या निरंतर रह रही है। दिन में कितनी बार बिना बारिश के बिजली गुल हो जाती है और जब कार्यालय में सूचना देने और जानकारी लेने के लिए फ़ोन करते है तो संचालक द्वारा उचित जवाब नहीं दिया जाता। रात्रि में भी बिना वजह लाइन कट कर दी जाती है और सुबह जल्दी बिजली चालू कर दी जाती है। यदि विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती तो कार्यालय के बाहर विशाल रूप में धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply