*कालकाजी बांध में रिसाव होने की जानकारी मिलने पर विधायक लोढा पहुंचे मौके पर*

*लोढा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ देखा मौका*

*दो दिन में पानी रिसाव को ठीक करने के दिये निर्देश*

सिरोही(हरीश दवे),

मुख्यमंत्री सलाहकार विधाक संयम लोढा ने शहर के सबसे बडे कालकाजी बांध केनहर सिस्टम में आई खराबी के कारण हो रहे पानी रिसाव को लेकर सिंचाई विभागके अधिकारियों के साथ मौका देखा। विधायक संयम लोढा अधिशाषी अभियंताधर्मेश सिंघवी के साथ कालकाजी बांध पहुंचे और पानी रिसाव के तकनीकीकारणों की जानकारी ली जिस पर अधिशाषी अभियंता सिंघवी ने बताया कि पुराना चैनल सिस्टम है, लंबे समय से पानी का भराव नही हुआ था, चैनल सिस्टम में खराबी की वजह से पानी का लीकेज हो रहा है। इस पर विधायक संयम लोढा ने अधिशाषी अभियंता सिंघवी से कहां कि दो दिन में रिसाव सिस्टम को ठीक करे। मै दो दिन बाद फिर आकर मौका देखुंगा। विधायक लोढा को नगरपरिषद् के पार्षदो ने भी जानकारी देते हुए बताया कि कालकाजी बांध में पानी के रिसाव।के चलते कालकाजी बांध के सौन्द्रर्यकरण को लेकर किये जा रहे कार्य भी ब्रेक लग गया है। पानी रिसाव के बाद सौन्द्रर्यकरण कार्य रूक गया है। विधायक संयम लोढा के दौरे के बाद अधिशाषी अभियंता सिंघवी ने दो दिन मेंकालकाजी बांध के रिसाव को रोकने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर नगरपरिषद् आयुक्त सुशील राजपुरोहित, अधिशाषी अभियंता विनय बोडा, कनिष्ठ अभियंता भरत राजपुरोहित, समाजसेवी प्रकाश प्रजापति, मुख्तियार खान, पार्षद कांतिलाल खत्री, सुंदर देवी, धनराज माली, राजेन्द्र माली, जगदीश माली, अनिज प्रजापत, अनिल सगरवंशी, नेनाराम माली, सुदांशु गौड सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply