नादिया/ पिंडवाड़ा, राजस्थान।

*आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक नांदिया में कक्षा स्तर बस्ता व गणवेश प्रतियोगिता आयोजित की गई*

आज आदर्श विद्या मंदिर नांदिया में विद्यालय स्तर बस्ता व् गणवेश प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी द्वारा प्रातः वंदना में बस्ता व गणवेश प्रतियोगिता के संबंधित बातें बताई गई जिसमें निर्णायक के रूप में आचार्य हितेश कुमार व् रामाराम तथा जगमाला राम जी के साथ ही पूर्व छात्र- छात्राओं का सहयोग रहा। इनके द्वारा विद्यालय के प्रथम पारी में बस्ता व गणवेश प्रतियोगिता कक्षाश: देखकर कक्षाश: प्रथम व द्वितीय स्थान निकाले गए। और इसके पश्चात् कक्षाश: प्रतियोगिता में प्राप्त प्रथम, द्वितीय स्थान भैया- बहिनों का संपूर्ण विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता करवायी गयी। उक्त प्रतियोगिता बौद्धिक प्रमुख आचार्य रामाराम व अशोक कुमार ने सम्पन्न करवाई।

इस प्रतियोगिता निमित पधारे सभी पूर्व छात्र भैया बहिनो का आदर्श विद्यामन्दिर परिवार ह्दय की गहराईयो से धन्यवाद ज्ञापित करता हुआ आप सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामना करता है ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply