झाड़ोली /पिंडवाड़ा, राजस्थान ।

कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय झाडोली ब्लाक- पिण्डवाडा

स्थानीय विद्यालय में ‘स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम’ के तहत बाल संसद का गठन किया गया। ‘वोटिंग एप’ एपलीकेशन द्वारा मतदान के रिटर्निगं ऑफीशर राकेश कुमार सोलंकी रहे। पीओ-1 मनोहर सिंह, पीओ-2 मुकेश कुमार व पीओ-3 ताराचंद रहे। वहीं दूसरी पार्टी में पीओ- 1 हीरालाल दहिया, पीओ-2 हरीश कुमार मीणा, पीओ-3 जिगर राजपुरोहित व चेतन कुमार रहे। छात्रों ने प्रेसिडेंट, वाइस प्रेजीडेंट, क्लचरल सैकट्री, हेल्थ सैकट्री, स्पोर्ट्स सैकेट्री के लिए मतदान किया। जिसमें सर्वाधिक मतों के साथ रिया गहलोत हेड गर्ल व प्रेसीडेंट पद, हेड बॉय व वाइस प्रेजीडेंट पद पर पार्थ रावल, हिमांशी लखारा हेल्थ सैकरेट्री, स्पोटर्स सैकरेट्री पद पर गौरव कुमार, तथा क्लचरल सैकरेट्री पद पर मानसी गेहलोत निर्वाचित हुए।

प्राचार्य श्याम सुंदर व्यास ने निर्वाचित बाल संसद कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाया। गतिविधि प्रभारी खुशवंत कुमार माली ने बताया कि इस अवसर पर स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यालय में पोस्टर, रंगोली, भाषण, गीत व नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़कर भाग लिया तथा सुंदर प्रस्तुतियों द्वारा निर्णायको का मनमोह लिया। प्रसार भाषण के माध्यम से शिक्षक हरीश कुमार मीणा, मुबारक हुसैन ने ज्ञानर्वद्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार उर्पास्थत रहा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply