समाजसेवी प्रकाश प्रजापति ने राष्ट्रपति से दिल्ली में की मुलाकात

सिरोही(हरीश दवे),

 नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के राष्ट्रपति निवास पर भारत की महामहिम माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सिरोही के समाजसेवी प्रकाश प्रजापति ने मुलाकात कर व्यसन मुक्ति , देहदान सहित अन्य समाजसेवी कार्यो पर वार्तालाप की | राष्ट्रपति निवास पर समाजसेवा एवं रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़े राजस्थान के 15 प्रतिनिधी एवं पदाधिकारियों ने विशेष मुलाकात एवं वार्तालाप पश्चात् अल्पाहार किया |       

इससे पूर्व प्रजापति ने प्रातः भारत के महामहिम माननीय राष्ट्रपति और भारतीय (इंडियन) रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की   राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) की वार्षिक आम बैठक के औपचारिक सत्र की अध्यक्षता वाली बैठक में भी भाग लिया। इसी बैठक में  9 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपालों और उपराज्यपालों ने वार्षिक आम बैठक में भौतिक रूप से भाग लिया, जबकि कुछ अन्य वर्चुअल रूप से शामिल हुए। साथ ही इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य एवंम परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भी उपस्थित थे। बैठक पश्चात राष्ट्रपति भवन में आयोजित दोहपर भोज में भी भाग लिया |        यह वार्षिक आम बैठक कोविड-19 महामारी के कारण छह साल बाद भौतिक रूप से हुई। जिसमे देश भर से 200 से करीब प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पिछले 24 वर्षो से समाजसेवा सेवा से जुड़े  समाजसेवी प्रकाश प्रजापति इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सिरोही जिला के चैयरमेन है , जिसके अध्यक्ष जिला कलेक्टर है एवं राजस्थान के अध्यक्ष राज्यपाल, उपाध्यक्ष मुख्यमत्री एवं इन्डियन रेडक्रोस सोसायटी, भारत की अध्यक्ष राष्ट्रपति है |

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply