सीईओ टी.शुभमंगला के समग्र शिक्षा आयुक्त बनने पर संगठन ने किया अभिनन्दन

सिरोही(हरीश दवे) ,

मुख्य कायर्कारी अधिकारी जिला परिषद सिरोही टी.शुभमंगला का स्थानान्तरण आयुक्त शिक्षा परिषद एवं राज्य परियोजना समन्वयक जयपुर होने पर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में संगठन ने शॉल एवं गुलदस्ता भेंटकर अभिनन्दन किया।  संघ (प्रगतिशील) के जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी ने बताया कि प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने मुख्य कायर्कारी अधिकारी जिला परिषद सिरोही टी.शुभमंगला द्वारा जिले में अपने सेवाकाल के दौरान किये गये सराहनीय कार्य पर धन्यवाद दिया और आशा जताई कि राज्य शिक्षा परिषद एवं समग्र शिक्षा अभियान में भी अपने अनुभवों का सदुपयोग करते हुए नये आयाम स्थापित करेंगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश खत्री, शिवगंज उपशाखा अध्यक्ष छगनलाल भाटी, सिरोही उपशाखा अध्यक्ष इन्दरमल खण्डेलवाल ने भी टी.शुभमंगला का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply