सिरोही में जलाया गया शव यात्रा के साथ विधायक लोढ़ा का पुतला – एबीवीपी

सिरोही, राजस्थान ,

सिरोही(हरीश दवे),

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिरोही नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को अहिंसा सर्किल से पीजी महाविद्यालय तक स्थानीय विधायक संयम लोढ़ा कि शव यात्रा निकालकर पीजी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर पुतला फूंका पर प्रदर्शन किया गया। नगर मंत्री दिलीप माली ने बताया कि स्थानीय विधायक संयम लोढ़ा ने विधानसभा में जो ABVP के बारे में झूठ बोला और जेएनवीयू पुराना परिसर में गैंगरेप के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने व डिसीपी अमृता दुहन जी के बिना तथ्य आरोपियों को एबीवीपी से जोड़ने के वक्तव्य का खंडन करने जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 15 जुलाई की रात जेएनवीयू जोधपुर के पुराना परिसर में हॉकी ग्राउण्ड में नाबालिग बहन के साथ गैंगरेप की घटना का एबीवीपी् सख्त विरोध करती है तथा आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करती है। राजस्थान में कांग्रेस नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा परिसरों की सुरक्षा को पूरी तरह अनदेखा किया गया, जबकि इस संदर्भ में बार-बार मांग की जा रही थी। राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है, प्रदेश सरकार की अक्षमता के कारण राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। राजस्थान में कानून व्यवस्था की जर्जर स्थिति की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कड़ी भर्त्सना करती है। राजस्थान में यह चुनावी वर्ष है, इस कारण गहलोत सरकार पुलिस सहित विभिन्न राज्य मशीनरी का उपयोग अपनी अक्षमता को छिपाने के लिए कर रही है।

जोधपुर गैंगरेप घटना में राज्य सरकार द्वारा घटना को रोकने में सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए कुछ मीडिया समूहों का सहारा लेकर घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डिसीपी अमृता दुहन द्वारा बिना तथ्य एबीवीपी से आरोपियों का संबंध बताने की निंदा करते है, क्योंकि आरोपी ना तो दायित्व धारी है, ना ही उनमें से कोई भी आरोपी एबीवीपी का सदस्य है। ऐसे छात्रों की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ही जानकारी मीडिया के समक्ष रखनी चाहिये। अमृता दुहन अपने बयान खंडन करें अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी।

इस मौके पर विभाग संयोजक जयेश माली, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशा देवड़ा, संयुक्त सचिव आरती वैष्णव, नगर सह मंत्री जयश्री रावल , रेखा माली, योगेश राजपुरोहित, नितेश राजपुरोहित प्रथम खत्री ,ध्रुव जी ,धवल जी , एकता जी,रेखा जी , करिश्मा जी ,पूजा जी , मूमल जी ,मानसी जी, नमिता जी , कुसुम जी , ललित माली ,कल्पेश दास ,अमृत माली ,अमृत घांची ,गोविंद जी ,संजय पूरी ,पुखराज राजपुरोहित,राहुल जी , मानवेंद्र सिंह,हिम्मत छिपा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply