अध्यापकों की बकाया पदोन्नति तत्काल करवाने की मांग

सिरोही(हरीश दवे),

राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिगार ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला को ज्ञापन प्रेषित कर स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न सवर्गों की विगत वर्षों की बकाया पदोन्नति तत्काल करवाने की मांग उठाई है । उन्होंने ज्ञापन में बताया कि विगत वर्षों में सरकार द्वारा प्रदेश में हजारों विद्यालयों को क्रमोन्नत किया गया है, किंतु खेद का विषय है कि अध्यापकों के विभिन्न वर्गों की पदोन्नति नहीं की गई है । इस कारण दोहरा नुकसान हो रहा है ,जहां एक और विषय अध्यापकों की कमी का खामियाजा निर्दोष विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है ,वहीं दूसरी ओर पात्रता धारी अध्यापकों को पदोन्नति के अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता, प्रधानाचार्य समेत सभी वर्गों की बकाया पदोन्नति तत्काल करवा कर राहत प्रदान करने की दरख्वास्त की है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply