बालिकाओं को आयकर की जानकारी दी, आयकर का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान – सोलंकी,

सिरोही (हरीश दवे) ,

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयकर कार्यालय सिरोही ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही की बालिकाओं को आयकर की जानकारी दी ।कार्यक्रम के संयोजक गोपालसिंह राव ने बताया कि आयकर अधिकारियों ने वार्ता देकर बालिकाओं को आयकर पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। आयकर का राष्ट्र निर्माण में योगदान, आयकर संग्रहण पद्धति ,पैन कार्ड के बारे में जानकारी दी वार्ताकार ।आयकर अधिकारी ओमप्रकाश सोलंकी ने आयकर का राष्ट्र निर्माण में योगदान,आयकर निरीक्षक महेश कुमार रावल ने आयकर संग्रहण पद्धति तथा आयकर निरीक्षक सुरेंद्रसिंह परमार ने पैन कार्ड के बारे में विस्तार से वार्ता देकर जानकारी दी ।कार्यक्रम में कर सहायक महेंद्र कुमार मीणा जवानाराम परिहार विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री, वरिष्ठ व्याख्याता महेंद्र कुमार प्रजापत ,भगवतसिंह देवड़ा, कार्यक्रम के संयोजक गोपालसिंह राव ,कीर्ति सोलंकी तथा विद्यालय की बालिकाएं उपस्थित रही ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply