केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से  किया भव्य स्वागत

सिरोही(हरीश दवे),

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सिरोही आगमन पर हवाई पट्टी पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का सिरोही हवाई पट्टी पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से माला व दुप्पटा पहनाकर भव्य स्वागत किया। मंत्री शेखावत ने पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिंसक घटना की निंदा की। साथ ही उनहोने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर हर मोर्चे पर विफल कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकना है। उसके बाद वह सड़क मार्ग से भीनमाल के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं द्वारा जावाल, बरलूट, कालंद्री और जगह जगह पर स्वागत किया गया।

इस मौके पर जिला प्रमुख अर्जुन राजपुरोहित,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी,,जिला महामंत्री जय सिंह राव,मंडल अध्यक्ष महावीर यति,लक्ष्मण कोली,रोहित खत्री,गोपाल माली,महिपाल चारण,जबर सिंह चौहान,बाबू सिंह माकरोड़ा,गोविंद माली,गीता पुरोहित, मांगू सिंह बावली,हार्दिक देवासी,हेमलता पुरोहित,कपूर पटेल,गोविंद सैनी,महेंद्र माली,भंवर माली,दमयंती डाबी,मगन कोली,रमेश कोली,रंजीत कोली,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply