सुखाड़िया विश्वविद्यालय की विभिन्न अनियमितता व जारी परिणाम में संसोधन करने की मांग की ।

V24न्यूज /भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिण्डवाड़ा – राजकीय महाविद्यालय पिण्डवाड़ा के छात्र प्रतिनिधि सुनील राठौड़ के नेतृत्व में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक आर सी कुमावत के नाम ज्ञापन देकर बताया कि हाल ही में जारी स्नातक व स्नातकोत्तर के परिणाम में अधिकतर विद्यार्थियों के बैक व फैल आया है जिससे विद्यार्थी निराश है व कही ऐसे विद्यार्थी है जो पुनर्मूल्यांकन भी नही करवा सकते क्योंकि विश्वविद्यालय द्वारा पुनर्मूल्यांकन के नाम पर अपना एकाउंट भरने का कार्य चल रहा है कही विद्यार्थियों के एक विषय के पहले पेपर में 59 नंबर है तो दूसरे में मात्र 4 या 7 नम्बर है जिससे उनके उस विषय मे बैक आ रही है व कहियो के 3 विषय मे 2 से 3 नम्बरो से फैल बता रहा है ऐसे में विद्यार्थी 1 विषय की दोनों कॉपी का पुनर्मूल्यांकन करवाये तो उसे आठ सौ रुपये दो कॉपी के देने पड़ते है इसलिए परिणाम में संसोधन कर पुनः जारी करने की मांग की साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा पहले मेल के माध्यम से ही आर एल का समाधान हो जाता था लेकिन अब वे उन्हें विश्वविद्यालय बुला रहे है और वहां विद्यार्थियों को चक्कर लगाने पड़ रहे है जिससे विद्यार्थी हताश व निराश है ।

सभी विद्यार्थियों ने एक मत से कहा कि अगर विश्वविद्यालय द्वारा परिणाम में संशोधन नही किया गया तो विद्यार्थी जो भी कदम उठाएंगे उसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की रहेगी। इस अवसर महाविद्यालय के लिए संघर्षरत छात्रनेता नकुल ओझा,महेंद्र गवारिया,भूपेंद्र परमार,यशपाल सिंह,कुलदीप सिंह,हिम्मत कुमार,सन्दीप मेघवाल,यश प्रजापत, अक्षय,ललित प्रजापत, शांतिलाल,देवाराम,कीर्ति भास्कर सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply