राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता से संबंधित मशाल रथ सिरोही पहुंचा, किया स्वागत ,

अब दो दिन सिरोही में रहेगा ,

सिरोही(हरीश दवे) ,

राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता से संबंधित मशाल रथ सिरोही शहर के अहिंसा सर्किल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक  संयम  लोढा,   जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल, नगर परिषद के सभापति  महेन्द्र मेवाडा द्वारा मशाल रथ का स्वागत किया गया। रथ यात्रा में कला जत्था द्वारा नुक्कड नाटक एवं मुख्यमंत्री द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया गया तत्पश्चात् मुख्य अतिथियों द्वारा रथ को रवानगी दी गई। यह रथ दो दिन यानि मंगलवार पिंडवाडा, शिवगंज एवं बुधवार को रेवदर एवं आबूरोड जाएगा जो लोगों के प्रति प्रोत्साहित करेंगे। इस मौके पर विधायक संयम लोढा ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलकूद से खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह पैदा होगा और भविष्य में अच्छे परिणाम सामने आएगंे । 

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी अशोक चैधरी, शिक्षा विभाग के अधिकारी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, प्रकाश प्रजापति, निम्बाराम गरासिया, रामसिंह इत्यादि मौजूद रहें।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply