मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ भंडारी का कल जिले में जगह-जगह स्वागत होगा

शिवगंज(हरीश दवे),

भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का जिले में कई जगह कल सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं सहित विविध संगठनों द्वारा स्वागत सम्मान के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

भाजपा नगर मंडल सिरोही के अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी आबूरोड जाने के दौरान भंडारी का कई जगहों पर कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है। सोमवार को प्रातः 10 बजे सिरोही पहुंचने पर उनका नगर मंडल सहित नगर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा गोयली चौराहे पर गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया जाएगा। इसी प्रकार व्यवसाई वर्ग द्वारा अनादरा चौराहा पर स्वागत किया जाएगा। जिला प्रवास के दौरान प्रातः 11:00 बजे पिंडवाड़ा में स्वागत कार्यक्रम के बाद सरूपगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया जाएगा। इसी प्रकार आबूरोड में पार्टी की ओर से स्वागत कार्यक्रम सहित विभिन्न संगठनों के द्वारा अलग अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply