भारत की औरतें राजनीतिक में कैसे आगे, यह लड़ाई कौन लड़ेगा, यह लड़ाई लड़नी बाकी हैं, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले- संयम लोढा

जिला महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित

सिरोही(हरीश दवे) ,

भारत की औरते भारत राजनीति में कैसे आगे, यह लड़ाई कौन लड़ेगा, यह लड़ाई लड़नी बाकी हैं। हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लड़ाई लड़कर भारत की संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण करवाना है। मेरी सीट चली जाए कोई परवाह नही लेकिन महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए।यह बात विधायक संयम लोढ़ा ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज की उपस्थिति में अजित विहार छात्रावास सिरोही में आयोजित जिला महिला कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में महिलाओं को 9 प्रतिश आरक्षण मिला है वहीं देश के संसद में महिलाओं को मात्र 14 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। दुनिया में दूसरे देशों में महिलाएं राजनीतिक में आगे हैं। न्यूजीलैंड की संसद में महिलाओं को 50ः आरक्षण है। विधायक लोढ़ा ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने नरेगा में काम करने वाले कार्मिको की मजदूरी बढ़ाई है। मैं हर गांव में गया हूं जहां भी मुझे नरेगा में पैसे कम मिलने की जानकारी मिली है मैंने तुरंत जिला कलेक्टर से बात कर नरेगा कर्मियों को उनकी मेहनत की पूरी राशि दिलवाई है। शहरी रोजगार गारंटी कार्य शुरू कर गहलोत सरकार ने निचले स्तर के लोगों को मजबूत करने का काम किया है, अब सरकार ने नरेगा में 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर लोगों को संबल प्रदान किया है।

सरकारी नौकरीयो में भी लड़कियों के लिए 30 प्रतिशत सीट आरक्षित है इनमे सिर्फ लड़कियां ही लगेगी इन सब का हमें हमारी बेटियों को लाभ उठाना है। हमारे बेटा बेटी को कुछ भी बनना हो तो जिले से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। डाक्टर, पशु चिकित्सक, पंडित बिजनेसमैन सबकी पढ़ाई के लिए यहां कॉलेज खुल गई हैं। अगर तकलीफ देखनी पड़े तो देख लेना लेकिन बेटा बेटी को उच्च शिक्षा जरूर ग्रहण करवाना।

लोढ़ा ने कहा कि औरतों में कुदरती बहुत से गुण है जो आदमियों में नहीं होते।औरतों में सहन करने की क्षमता, सबको साथ लेकर चलने का हुनर, कोमल हृदय, मेरा मानना है कि आपको जहां भी कार्य करने का मौका मिलेगा आ हमसे बेहतर कार्य करेगी। लोढ़ा कहा कि भारत में बहुत महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है। मैत्री, गार्गी ने सनातन संस्कृति पर इतनी चर्चा की कि आज हमारी प्रतिभावान बेटियों को गार्गी के नाम से पुरस्कार मिलता है। कल्पना चावला, मेरी कॉम ऐसी महिलाएं है जिनका जिक्र आज भी हर कोई करता है।

जिले के दौरे पर आई राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुलना श्रवण कुमार से करते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने महिलाओं के हित में जितनी योजनाएं शुरू की है उतनी भारत के किसी भी राज्य में होना मुश्किल है। इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों को जानते हुए सशक्त बनना अति आवश्यक है। उन्होंने राज्य सरकार की चिंजीवी बीमा योजनाए पालनहार योजना, महात्मा गांधी स्कूलों की स्थापना को लेकर जनहित में उठाये गये प्रदेश सरकार के कलयाणकारी कदमों को विस्तार से समझाते हुए महिलाओं को सच्चे जनसेवक को पहचानने की आवश्यकता है। रियाज ने महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित अति व्यवस्थित कार्यक्रम को देखते हुए महिलाओं को कहा कि आप भाग्यशाली है कि आपको कर्मठ विधायक मिले है जो आपकी सेवा लिए हर पल तैयार है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने महिलाओं को उदबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समय शुरू की गई खाद्य सुरक्षा एवं नरेगा योजना आज हम महिलाओं को आर्थिक सम्बल प्रदान कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा रोडवेज में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत किराया करने पर हम महिलाओं को बहुत ही लाभ हुआ है। हेमलता शर्मा ने विधायक संयम लोढा से आहवान किया कि यदि राज्य में पुनः कांग्रेस की सरकार दुबारा सत्ता में आती है तो आप मध्यम वर्ग की महिलाओं के रोजगार के लिए भी ऐसी कोई कल्याणकारी योजना लायेंगे जिससे कि मध्यम वर्ग की महिलाएं भी आर्थिक रूप से सक्षम व आत्मनिर्भर हो सकें।

बैठक में महिला आयोग सदस्य श्रीमती सुमित्रा जैन, प्रदेश सचिव तसलिम बानो, पूर्व सासंद प्रत्याक्षी श्रीमती संध्या चैधरी, ब्लाॅक अध्यक्ष माऊट आबू प्रवीण बानो . शिवगंज ब्लॉक अध्यक्ष . इन्द्रा मीणा . शिवगण नगर अध्यक नजमा शिलावर .आबूरोड नगर अध्यक्ष . क्रिति . कच्छवाह – सिरोही नगर अध्यक्ष पिकिंसिंयत जिलाप्रवक्ता श्रीमती रेणु लता व्यास . जिला उपाध्यक्ष उषा देवासी मीरादेवी रजनी मेघवाल भगवती मेघवाल – जावाल नगर अध्यक मंजू सोलंकी . पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पूर्णकंवर पार्षद सुदर माली ज्योलि तोलानी, निर्मला . अजली नपिषा 1 मिनट दरिया कुंवर, रतन देवी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply