गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर उमड़ी भीड़ ।

सिरोही | राजस्थान ,

सिरोही के अनादर सड़क मार्ग पर स्थित हठीला हनुमान जी मंदिर (जी एस एस के सामने) प्रांगण में त्रिभुवन दास जी महाराज के सानिध्य में व्यवस्थापक योगी रामानंद दास जी नेतृत्व में गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

स्वामी योगी रामानंद दास जी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का महत्व ,

” जीवन में गुरु का होना कितना परम आवश्यक है”

योगी रामानंद दास जी ने बताया कि जैसे अंधेरी रात में एक दीपक का सानिध्य प्राप्त होना अंधे व्यक्ति को अचानक आंख मिल जाना है वैसे ही मनुष्य जीवन में गुरु का होना परम आवश्यक है ।

गुरु पूजन का कार्यक्रम सुबह से लेकर शाम 5:00 बजे तक चला ,

श्रद्धालुओं की लगी कतार ,

गुजरात मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश से भी आए श्रद्धालु,

ज्ञात रहे कि योगी रामानंद दास जी के भारत भर में शिष्य हैं महाराज जी के शिष्यों ने धूमधाम से गुरु पूजन की और गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आनंद लिया और महाराज श्री के मुखारविंद से आशीर्वचन प्राप्त किए ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply