जिले के प्रभारी सचिव पीसी किशन ने आपदा नियंत्रण कक्ष व फ्लैगशिप योजनाओ की ली जानकारी।

सिरोही(हरीश दवे),

जिले के प्रभारी सचिव पीसी किशन ने कलेक्टर कार्यालय में संचालित आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों एवं उसके निस्तारण की प्रक्रिया, आपदा बचाव वाहन में राहत बचाव के लिए संसाधन तथा नागरिक सुरक्षा दल के सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के वक्त जिला कलेक्टर डॉ. भवरलाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी,डॉ. टी. सुमंगला, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कालूराम खोड,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद दवे समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

इससे पूर्व सिरोही जिले के प्रभारी सचिव पीसी किशन प्रातःसिरोही सर्किट हाउस में फ्लैगशिप योजनाओं एवं एमआरसी कैंप के कार्यों की समीक्षा की तथा बीपर जॉय चक्रवर्ती तूफान से हुए नुकसान व भेजे गए प्रस्ताव के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पंचायत राज की योजनाओं की जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ टी. सुमंगला से ली। जिला आपदा प्रबंधन के कार्यों की जानकारी अति जिला कलेक्टर कालूराम खोड ने दी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply