कालन्द्री:ग्रामीण उत्थान मानव सेवा के तत्वावधान में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र,

कालन्द्री( सिरोही) ,

अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र कालन्द्री परिचर में का आयोजन हुआ। जिसमें अध्यक्षता स्वास्थ्य कर्मचारी मुकेश कुमार जालोर, मुख्य अतिथि हरीश परिहार पीसीसी सदस्य व गांधी दर्शन शिवगंज संयोजक ने नशे से दूर रहने की अपील की गई और धार्मिक आयोजनों में नशे को रिवाज की तरह परोस कर समाज के लिए घातक है। हमे ऐसे आयोजनों में नशे पर प्रतिबंध लगाना चाहिए और बड़े बुजुर्गों को पुराने रीति रिवाज से अब परहेज करना चाहिए जिससे नशे से दूरी बनी रहे।

वही विशेष अतिथि गनी खान थानेदार पुलिस थाना कालन्द्री ने ग्रामीणों को नशे की हानियां बताकर कहा की नशे से लिप्त नशेड़ी पूंजी को स्वाहा: करता तो है ही जब पूर्ति नही होती तो वह झगड़े करता है बाद में अपराथ की तरफ रुख करता है इसलिए ना तो कभी किसी प्रकार का नशा करना है ना ही किसी को करने देना है। इसी क्रम में एस के जांगिड़ इन विजिलेटर ने लाभार्थियो से जनसवांद किया उनके अनुभव को ग्रामीणों को सांझा किया गया । वही सीताराम सारन परियोजना संस्था समन्वयक ने संस्था के व्यवस्थाओ ओर सुविधाओ की विस्तारित जानकारी दी गई। वही सुरेश विश्नोई सेंट्रल प्रभारी ने योग के बारे में बताया की स्वस्थ रहने के लिए योग जरुरी है जो रोजना योग करते है उनके शरीर स्वस्थ निरोगी रहता है।

वही नटवरसिंह आरवाईएमपी ने भाषण प्रतिभागियों में प्रथम सानिया सिंह,द्वितीय निसा तृतीय पूर्णिमा कुंवर को नशा मुक्ति पर उद्बोधन देने पर पुरुस्कार वितरण करके उनका हौसला अफजाई किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य महिला मित्र राज्य सरकार मनोनीत मीना भाटी व नेत्र विशेषज्ञ केजल दवे ने पौधा रोपण करके पौधे की पूजा की गई।

इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी प्रभाराम घांची,मोतीलाल रांगी,डुंगराम देवासी,जगमाला देवासी,गोविंद कुमार काउंसलर, बहादुर,उत्तम,गोपाल लखारा टेम्पो यूनियन अध्य्क्ष, मगन प्रजापत ओबिसी कोंग्रेस जिला महासचिव, नारायण सुथार कोंग्रेस वर्किंग कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष,गजेंद्र राजपुरोहित,नाथूराम माली,डूंगाराम,नैन सिंह रावणा,मदन सेन,प्रकाश रावल,वीराराम,कैलाश लोहार,छतर सिंह,मंछाराम,किसान नेता गोवाराम घांची,विश्व हिंदू परिषद सदस्य आँसू कुमार,कांतिलाल लौहार, स्नेक केचर वचनाराम मेघवाल,धनाराम घांची, गलबाराम घांची,टिलाराम मेघवाल,प्रवीण सिंह,दिनेश राणा,भरत गरासिया,शंकर मेघवाल,भरत वागड़ी,कृष्ण कुमार वागरी,मुराराम जोगी,धनकी,उगम,गेरी,केरी,जोशना,हेमी देवी,मीरा, मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply