जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं समीक्षा समिति बैठक हुई आयोजित

सिरोही(हरीश दवे) ,

मार्ग दर्शी बैक द्रारा आयोजित त्रेमासिक जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं समीक्षा समिति की बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा .टी.शुभमंगला की अध्यक्षता में आत्मा भवन के सभागार में आयोजित हुई।       

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने वार्षिक साख योजना, ऋण योजनाए, आत्म निर्भर भारत योजना, एनयूएलएम योजना, अनुसूचित जाति व जन जाति विकास निगम की योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, इंदिरा महिला शक्ति उदयम प्रोत्साहन योजना, इंदिरा गाधी शहरी के्रडिट कार्ड योजना, आरसेटी द्धारा दिए गए प्रशिक्षणो की समीक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाऐं, सम्पूर्ण वित्तीय समावेशन, किसान क्रेडिट कार्ड , डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना इत्यादि प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागों व बैकों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त आवेदनों का त्वरित गति से निस्तारण करना सुनिश्चित करें साथ ही इन योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन में जागरूकता लाए। उन्होंने कहा कि आवेदनों को लंबित नहीं रहने दें, उनका त्वरित निस्तारण करें ताकि बैकों की साख बनी रहें।       

भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबधक गोरव गुप्ता ने बेहतरीन ग्राहक सेवा प्रदान करने ,सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाने और बैठक में अनुपस्थित बैंक प्रतिनिधि को नियमित बैठक में आने हेतु निर्देशित किया एवं वार्षिक साख योजना के लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्टेट बैक के सहायक महाप्रबधक श्री मृणाल मीणा  ने सरकारी योजनाओ में लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने हेतु कहा ।     

नाबार्ड के सहायक महा प्रबधक दिनेश प्रजापत, लीड बैक अधिकारी उम्मेदराम मीणा, आरएमएीएस के क्षेत्रीय प्रबंधक हितेश पुरोहित,ने उपस्थित विभिन्न बैको एवं विभागो के अधिकारियों से प्रगति की समीक्षा व संवाद करते हुए उनकी शंकाओ का मौके पर ही निस्तारण किया तथा उन्हें लक्ष्यों के अनुसार प्रगति अर्जित करने के निर्देश दिए।       

बैठक में ,आईसीआईसीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री गणेश दान चारण , जिला उद्योग केन्द्र अधिकारी श्री अनंतआर्य, गोपालसिह राठौड, मुमताज मोहम्मद ,लीड बैंक से भरत कुमार ,वीराराम रेबारी, समेत बैकों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply