मुख्यमंत्री गहलोत ने सिरोही को एक ओर बड़ी सौगात दी।

सिरोही(हरीश दवे),

विधायक संयम लोढा के आग्रह पर अब वाडा खेड़ा वन क्षेत्र विकसित होगा।राज्य सरकार ने 3 करोड़ 15 लाख का बजट स्वीकृत कर वाडा खेड़ा घास बीड को अभ्यारण्य बनाने की कवायद को हरी झंडी दे दी है।मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायक संयम लोढा के अनुरोध को स्वीकार करते हुए सिरोही के वाडा खेड़ा जोड़ को विकसित करने के लिए 3 करोड़ 15 लाख रुपये का बजट वन विभाग को आवंटित कर सिरोही को बहुत बड़ी सौगात प्रदान की है ।लम्बे समय से विधायक संयम लोढा के दिल की इच्छा थी कि वाडा खेड़ा जोड़ का विकास हो और यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़े । यह वाडा खेडा वन क्षेत्र 27 हजार बीघा यानि 4331 हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है। इस भूमि में अभी अंग्रेजी बबूल खड़ा है उसको जड़ से हटाकर यहां घास लगाई जाकर इसको विकसित किया जावेगा ।

*संयम लोढा के कार्यकाल की यह एक बड़ी उपलब्धि है । लम्बे समय से इसके प्रस्ताव राज्य सरकार के पास पड़ा था लेकिन संयम लोढा ने पीछे लग कर इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री से स्वीकृत करवाने में सफलता हासिल की । यह जोड़ मेडिकल कालेज के सामने वाली साइट पर है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply