तूफान में लोगो के हुए नुकसान का सर्वे करवाकर जल्द मुआवजा दे सरकार–लुंबाराम चौधरी

सिरोही(हरीश दवे),

भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य लुम्बाराम चौधरी ने जिला प्रभारी महेंद्र चौधरी को ज्ञापन देकर तूफान में लोगों के हुए नुकसान का सर्वे करवा कर जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाने का कहा।ज्ञापन में बताया कि मीरपुर में भारमाराम भील की झोपड़ी तूफान में उड़ गई और घर डिलेवर हुई थी जिसको परिवार द्वारा दूसरे घर मे शिफ्ट किया गया। लेकिन गरीब परिवार की मदद में सरकार द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया। भारमाराम भील ने बताया कि 12महीने पहले प्रधानमंत्री आवास योजना में मेरा घर स्वीकृत है लेकिन घर के लिए अभी तक पहली किश्त भी नही मिली है। इसके अलावा भी धनाराम भील व अन्य लोगो के झोपडी को क्षति पहुँची है। मीरपुर में एक परिवार के घर पर बिजली गिरने की वजह से घर की दीवार में छेद हो गए है और विधुत उपकरण भी जलकर खाक हो गए है। लुम्बाराम चौधरी ने उच्च अधिकारियों से बात की। उसके बाद प्रशासन मोके पर पहुंचा। राजपुरा व बालदा में तूफान की वजह से कई लोग घर से बेघर हो गए है।

ग्रामीण लोगों ने बताया कि गांव में श्मशान की भूमि एलॉटमेंट हुए एक वर्ष बीत गया। लेकिन प्रशासन द्वारा सीमाज्ञान नही होने से लोगो को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगो ने बताया कि रविवार को महिला की मृत्यु होने पर लोगो ने तीन फीट पानी के अंदर होकर दाहसंस्कार करने पर मजबूर हुए। इसरा गांव के वस्तानजी मंदिर की रोड इसी वर्ष बनाया गया था लेकिन पहली ही बारिस में रोड़ बिखर गया। लोगो को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। लेकिन सरकार की तरफ से कोई सूद लेने वाला नही है। जिला परिषद सदस्य लुम्बाराम चौधरी की सरकार से मांग कि बिजरजोय चक्रवात के कारण सिरोही जिले में किसानों व पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है जिसका सरकार द्वारा जल्द से जल्द सर्वे करवाकर लोगो को तुरंत मुआवजा दिलाकर राहत दी जाए।

इस अवसर पर नगर महामंत्री जबर सिंह चौहान, मांगू सिंह बावली,अनिल प्रजापत,जीतू खत्री सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply