आबूरोड़ पहुंचे मुख्यमंत्री ,

प्रभावितों से किया संवाद, राहत कार्यों का लिया जायजा-

मुख्यमंत्री ने बिपरजाॅय प्रभावित क्षेत्रों में किया हवाई सर्वे

सिरोही(हरीश दवे),

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को सिरोही के आबू रोड़ में हवाई सर्वे किया। उन्होंने बिपरजाॅय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करने के बाद प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बिपरजाॅय से हुए नुकसान से संबंधित समस्याओं को सुना और अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भराव क्षेत्र, क्षतिग्रस्त सड़कों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस विपत्ति में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा, आपदा मित्रों ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए आमजन को राहत पहुंचाई है।श्री गहलोत ने कहा कि प्रारंभिक आकलन में प्रदेश के 8700 कच्चे घर, 225 विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हुए हंै। करीब 35 हजार घरों में आंशिक क्षति हुई है। प्रदेश में 8500 बिजली के पोल व लगभग 2000 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि इस विपदा में राज्य सरकार आपके साथ है। सर्वे कराकर पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सड़कों की मरम्मत और विद्युत आपूर्ति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे भारी वर्षा के कारण जल भराव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें। बच्चों को तैरने से रोकें। साथ ही भराव वाले क्षेत्रों में से पैदल और वाहन से नहीं गुजरें।मुख्यमंत्री ने आपदा पीडितों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हे आपदा स्थिति में मिल रही आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली जिस पर वहां उपस्थित पीडित परिवारों ने मिल रही सुविधाओं के बारे में सन्तुष्टि जाहिर कर आभार प्रकट किया। वहां उपस्थित बालिकाओं से रूबरू होते हुए उनकी शिक्षा के बारे में जानकरी लेकर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बारे में चर्चा की। उन्होने जनसमुदाय को आस्वस्त किया कि जो भी नुकसान आपदा के कारण हुआ है उसकी भरपाई शीघ्र से अतिशीघ्र की जाकर व्यवस्थाओं को बहाल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होने आपदा के कारण आई विद्युत आपूर्ति समस्या पर आश्वस्त किया कि जिले में जल्द ही निर्बादा रूप से विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिले में चल रहे महंगाई राहत शिविर के बारे में आमजन से जानकारी लेते हुए सभी योजनाओं के बारे में बताया।

जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने जिले में बिपरजाॅय चक्रवात से हुई क्षति से  अवगत कराया। उन्होेने प्रशासन द्वारा किये गये कार्यो का ब्योरा मुख्यमंत्री को दिया।  इस दौरान आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल, राजस्थान विधानसभा उप मुख्य सचेतक एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री महेंद्र चैधरी, मुख्यमंत्री सलाहकार एवं सिरोही विधायक संयम लोढ़ा, पिण्ड़वाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया, रेवदर विधायक श्री जगसी राम, जिला प्रमुख अर्जुनराम, पुलिस अधीक्षक सुश्री जयेष्ठा मैत्री, मुख्य कार्यकारी डाॅ. टी. शुभमंगला, जनजाति आयोग के सदस्य पन्नालाल मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply