जिला प्रमुख व भाजपा विधायकों ने सौपा सीएम गहलोत को ज्ञापन,

जिनके गिरे मकान,फसलों व पशुधन की हुई तबाही पर मिले मुआवजा,

बिजली व जल आपूर्ति जिले भर में हो दुरस्त,

सिरोही(हरीश दवे),

बिपरजोय तुफान से हुई तबाही का निरीक्षण करने आये प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत को मान पुर हवाई पट्टी पर सिरोही जिले में हुए नुकसान से राहत के संदर्भ मे जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित,विधायक समाराम गरासिया,विधायक जगसीराम कोली ने ज्ञापन सौपा।

सीएम गहलोत को ज्ञापन सौपते हुए कहा की सिरोही जिले में आएं विपरजॉय तुफान ने भारी तबाही मचाई है। इस वजह से अतिवृष्टि से कमजोर तबके को भारी नुकसान हुआ व कच्ची बस्तियों व अनेक स्थानों पे मकान गिरे है व भारी नुकसान हुआ है लोगों के घर गिरे है उन्हें कम से कम 50 हजार रुपये प्रति घर मुआवजा दिया जाए।खडी व कटी फसल जो विपरजाय तुफान से पानी में डूबी है, उन किसानों को प्रति बीघा 50 हजार रुपये के हिसाब से वजीफा दिया जाए।बिपर जॉय तूफान से पशुपालकों को पशु धन की हानि हुई है व दुधारू पशु काल कवलित हुए है जिन्हें मुआवजे के रूप प्रति गाय 50 हजार प्रति भैस एक लाख रूपया एवं प्रति भेड व बकरी 10 हजार की राशि प्रभावित पशुपालकों को दी जाए।

ज्ञापन में जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित व विधायको ने बताया की पिछले 6-7 दिनों से जिले के नगर व ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है तथा जलदाय आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित है।जिसमे आम जन को त्वरित राहत दी जाए तथा जिले भर में तूफान की बारिश में घटिया सामग्री से बनी सड़के भी जिले भर में प्रभावित हुई है व राजमार्गों पर भी क्षतिग्रस्त सड़को को ठीक किया जाए। से टिकाऊ विवरण ताकि आम लोगों को संभवतः राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त आम लोगों को किसी भी प्रकार के नुकसान का अधिकतम प्रभाव से सर्वे करवा कर उन्हें राहत प्रदान करें।ताकि किसान, पशुपालक एवं जिलेवासियों को राहत मिल सके।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply