बिपर जॉय चक्रवात,भारी बारिश की चेतावनी, जिले में जम कर बरसे मेघराज,

तेज हवाओं के साथ जारी है बारिश का दौर, आबूरोड-रेवदर झाबुआ नाले पे यातायात रोका।

जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल व एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी रहे जिले के दौरे पर।

सिरोही(हरीश दवे) ,

बिपरजॉय तूफ़ान का असर जन साधारण पर भी दिखा,

जिला प्रशाषन ने भी पूर्व में मौसम विभाग की चेतावनी जारी की थी व हो रही बारिश में आज जिला मुख्यालय पर बाजार की दुकानें फल फ्रूट कुछ नाश्ते चाय वालो को छोड़ बन्द रही।तेज हवाओं के साथ रात्रि से बारिश का दौर जारी है जो ओर तेज हो चुका है और हवाओ के थपेड़ों में पेड़ धराशायी अनेक स्थानों में हुए है।

जिला कलेक्टर डॉ भँवर लाल व एसपी सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी भी जिले में प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर सुबह से निकले।जिला मुख्यालय समेत आस पास के क्षेत्रों में आमजन से सम्पर्क किया उन्होंने स्थानीय नगर परिषद संचालित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया व लोगों से व्यवस्थाएँ जानी।

जिला कलेक्टर व एसपी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचकर उचित प्रबंध हेतु अधिकारियों को जिला कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल व एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी पहुँचे अणगौर बांध, बांध पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति देखी तूफ़ान को लेकर बचाव हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए व सिरोही शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था हेतु अणगौर बांध पर चल रहा है निर्माण कार्य का भी जायजा लिया उसके अलावा जिला कलेक्टर व एसपी देर रात्रि तक जिले के दौरे पे रहे व प्रशाशनिक अधिकारियों को आगामी मौसम विभाग की चेतावनी के मद्दे नजर हर स्तर पे सजग रहने व आवस्यक निर्देश दिये।

उधर आबूरोड में भारी बारिश के कारण नदी नाले चले व रेवदर आबूरोड़ मार्ग बंद हुआ सदर पुलिस ने झाबुआ नाले के दोनों तरफ यातायात रोका।

पुलिस की मुस्तैदी के कारण अब तक कोई अप्रिय घटना की जानकारी सामने नही आई।आबूरोड शहर आबू रोड रीको आबूरोड सदर पुलिस लगातार कर रही है गस्त पुलिस उप अधीक्षक माउंट आबू अचल सिंह देवड़ा स्वयं कर रहे हैं ।

समाचार लिखे जाने तक आबू की पहाड़ियों से निकलने वाले झरनों से अनेक नदी नालों में तेज बारिश से पानी की आवक हुई है व जिला प्रशाषन ने जन साधारण को सावधानी बरतने की ताकीद की है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply