जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने आगामी 2 दिनों के लिए मौसम संबंधित निर्देश देकर आमजन से की अपील

  सिरोही(हरीश दवे) ,

जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने बताया मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में जिले के माउंट आबू, रेवदर, पिंडवाड़ा, आबू रोड में तेज बारिश के साथ तेज हवाओं का भी असर रहा जिसमें माउंट आबू में 210mm, रेवदर में 68mm, पिंडवाड़ा में 57.2mm,आबूरोड एसआर में 38mm वर्षा हुई। जिस पर जिला कलेक्टर महोदय ने जिले में आंधी-तूफान के साथ मेघ गर्जन रहने से संबंधित विभागो के अधिकारी आवश्यक कार्यवाही के लिए आगामी 2 दिनों के लिए अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए साथ ही आमजन से भी आग्रह करें कि वे तेज आंधी अंधड व मेघ गर्जन के दौरान आमजन घरों के अन्दर रहे, बडे पेडो के नीचे खडे ना हो, कच्ची दीवार के पास खडे न हो, अधंड के दौरान खुले मैदान मे होने पर नीचे लेट जाये, पशुओं को पेड से ना बांधे, घर में बिजली के उपकरणों को सम्पर्क से हटा देवे, बिजली के खम्भो के नीचे व पास दुपहिया व चार पहिया वाहन खडा ना करें, जिन घरो में टीन शैड हैं उनके गेट बन्द रखे, बडे होर्डिंग्स लगे स्थानो से दूर रहे, विधुत खभ्भो, तारों व ट्रासफारमर आदि से पर्याप्त दूरी बनाये रखे, तेज बहाव में वाहन ना उतारें, नजदीकी सुरक्षित स्थलों पर आश्रय ले ऐसी सावधानी बरती जाए।जिला कलेक्टर ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में नियन्त्रण कक्ष पर सूचना दें। जिले में बाढ़ नियंत्रण एवं बचाव राहत कार्य के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिस पर आमजन सूचना प्राप्त करने के साथ ही अपनी समस्या बता सकेंगे । दिए गए निर्देशों की अनुपालना कर प्रशासन का सहयोग करें।

महत्वूपर्ण दूरभाष नंम्बरः- सिरोही जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष 02972-225327/221240, पुलिस नियंत्रण कक्ष 02972- 222100, विद्युत विभाग नियंत्रण कक्ष 02972-225455/9413310675, चिकित्सा विभाग नियंत्रण कक्ष 02972-294159, जलदाय विभाग नियंत्रण कक्ष 02972-222131, पशुपालन नियंत्रण कक्ष 02972-224044/222364/9680436228, सार्वजनिक निर्माण विभाग नियंत्रण कक्ष 02972-221714, जल संसाधन विभाग नियंत्रण कक्ष 02972-222336, रसद विभाग नियंत्रण कक्ष 02972-294700 व रोडवेज विभाग नियंत्रण कक्ष सिरोही 02972-222511, आबूरोड 8306300154 सम्पर्क नंबर है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply