बिपर जॉय चक्रवात,

सरकार कर रही सुरक्षा प्रबन्ध,सड़के असुरक्षित पर सुरक्षा में उजड़े झोपड़े,

सिरोही नगर परिषद क्षेत्र की हर सड़क असुरक्षित, भूमिहीन संपत्ति विहीन, घुमंतू, अशिक्षित तबके को क्या कभी मिलेंगे आवास?

सिरोही(हरीश दवे),

पूरा देश और विश्व बिपर जॉय तूफान के कहर व बचाव के यत्न में लगा हुआ है वही सिरोही नगर की असुरक्षित सड़क व चौराहो पे अवेद्ध पार्किंग व सुनियोजित तरीके से नगर परिषद व पार्षदो व राजनीतिक सरंक्षण में मांडवा हनुमान जी,एयर लाइन होटल से साई लक्ष्मी होटल ट्रांसपोर्ट नगर,पैलेस रोड, गोयली चौराहे, पैलेस रोड, अहिंसा सर्किल से गौरव पथ कॉर्नर,सदर बाजार,सरजवाव दरवाजा भीतर बाहर झोपड़ी मस्जिद मार्ग,बावड़ियों के बाहर सड़को पे अवैध अतिक्रमणो व अवेद्ध पार्किंग के खिलाफ जन हित मे नगर परिषद व यातायात पुलिस की कार्रवाई नही होती और इसके पीछे के कारण नगरपरिषद के विकास को ग्रहण लगा रहे है।उधर आयुक्त सुशील पुरोहित के आयुक्त पद भार ग्रहण करने के दौरान एक घुमंतू परिवार की बच्ची रोडवेज बस की चपेट में काल कवलित हो गई।उसमे रोडवेज ड्राइवर को तो दोषी मान नही सकते पर आय्युक्त निवास व सानिवि कार्यालय के बाहर भारी बस वाहन स्टैंड अवश्य प्रमुख वजह है? अम्बेडकर सर्किल पे निजी व सरकारी भूमि पर निराश्रित घुमंतू परिवार निवास करते है जिनके बच्चे कूडो में रोजगार तलाशते है और शिक्षा के अंधेरे में वही डेरा जमाए बैठे है।जिनके झोपड़े नगर परिषद ने हटा दिए जो आवस्यक भी था अन्यथा अबोध बच्चे व आम जन वाहन धारको में अक्सर दुर्घटनाओं का अंदेशा रहता है।पर बिपर जोय तूफान से बचाव व बारिश के मद्दे नजर सरकार व बचाब कच्ची बस्ती वालो का भी ध्यान रखती है ऐसी स्तिथि में भावी बारिश के अंदेशे में दस बारह परिवार अपना जो भी माल असबाब ओर बकरी धन ले के कहा जाए और मानवीय आधार पे सोचे की बारिश के दौरान ये उजड़े झोपड़े वालो को कोनसा रेन बसेरा मिलेगा।क्यो की यह तो वोट बैंक नही है।

इसके उलट सिरोही नगर परिषद की तमाम मुख्य सड़कों पर अवेद्ध पार्किंग,पशु जमावड़ा व सड़क पे आम आदमी के जीवन को जोखिम में डालने वालो के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत आयुक्त व नगर परिषद बोर्ड को नही है और नगर की असुरक्षित सड़को से भले ये झोपड़े उजाड़ने आवस्यक हो सकते है लेकिन जो अवेद्ध उधोग की तरह पेड़ो को काटने के बाद सड़को को असुरक्षित कर अकाल मौत का ग्राफ व मानव जीवन को संकट में डालते है उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई कब होगी?सड़को से अवैध पार्किंग कब हटेगी?

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply