महंगाई राहत कैंप में उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन आवंटित ।

सिरोही(हरीश दवे),

आमजन को लाभ पहुंचाने के प्रयास में राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे हैं। महंगाई राहत कैंप में पिंडवाडा ब्लॉक के कालामहादेव खेड़ा के उपस्वास्थ्य केन्द्र हेतु मौके पर उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार व तहसीलदार पिंडवाड़ा द्वारा जमीन आवंटन कर मौक़े पर ही आदेश ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिंडवाड़ा डॉ. भूपेंद्रप्रताप सिंह को सुपुर्द किया गया।

बीसीएमओ डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कलामहादेव खेड़ा के उप स्वास्थ्य केन्द्र हेतु जमीन आवंटन होने पर स्थाई भवन का निर्माण हो सकेगा जिससे आमजन को स्वास्थ्य सुविधा हर समय उपलब्ध रहे सके। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग बजट देने को तैयार हैं, अब शीघ्र ही कलामहादेव खेड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनेगा और ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply