पूर्व विधायक लालाराम गरासिया सहित कांग्रेस नेताओ ने नांदिया ग्राम पंचायत मे महात्मा गांधी नरेगा कार्यों का निरीक्षण कीया ।

V24 न्यूज/भूपेंद्र परमार

पिण्डवाड़ा- निकटवर्ती नादिया ग्राम पंचायत में पूर्व विधायक लालाराम गरासिया एवं पिंडवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अचल सिंह बालिया ,पिंडवाड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश रावल , पूर्व पंचायत समिति सदस्य रविंद्र सिंह आमथला ने महात्मा गांधी नरेगा कार्यों का निरीक्षण का श्रमिकों के हाल चाल जाने एवं उनकी समस्या सुनी और उनको शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया ।इस मौके पर पूर्व विधायक लालाराम गरासिया ने बताया की हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत साहब द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ लेने हेतु आप सब लोग महंगाई राहत कैंप में पहुंचकर सभी को रजिस्ट्रेशन करवाना है।जिससे आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालियां ने बताया की कांग्रेस सरकार की लाभकारी योजना की जानकारी देते हुए कहां की सभी लोगों को घरेलू बिजली में 100 यूनिट प्रतिमाह फ्री दी जा रही है वही किसानों को 2000 यूनिट निशुल्क दी जा रही है। वह चिरंजीवी बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा 25 लाख का दिया जा रहा है। वह दुर्घटना बीमा 10 लाख का दिया जा रहा है। वही उज्जवला योजना में गैस मात्र ₹500 में मिलेगी। पशुपालकों की गाय-भैंसों का निशुल्क बीमा ₹40000 का किया जा रहा है। वही सभी वृद्धजनों , दिव्यांगों के कम से कम प्रतिमाह ₹1000 की सामाजिक सुरक्षा की पेंशन दी जा रही है। जिसका लाभ महंगाई रात शिविर में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाने पर ही मिलेगा।कोई भी छूटे नहीं इस बात का सभी लोग ध्यान रखेंगे। अभियान में पहुंचकर उसका लाभ लेंगे।

इस मौके पर सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद थे वहीं से खेताराम परिहार, कानसिंह जी ,भंवरसिंह जी , दलपतसिंह जी , रमिला बेन माली ,एवं ग्रामवासियों , बुजुर्गों ने पूर्व विधायक लालाराम जी गरासिया एवं ब्लॉक अध्यक्ष अचल सिंह बालिया , पिंडवाड़ा नगर अध्यक्ष सुरेश रावल ,पूर्व समिति सदस्य रविंद्र सिंह आमथला का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply