पुस्तक संस्कृति के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया

**राज्यपाल ने गोविंद गुरु पुस्तकालय का लोकार्पण किया

*माउंट आबू(हरीश दवे) ,

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को आबूरोड में नगर सुधार न्यास आबू द्वारा विकसित गोविंद गुरु पुस्तकालय का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर पुस्तक संस्कृति के विकास के लिए सभी की ओर से मिलकर प्रयास किए जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सांसद श्री देवजी भाई पटेल, श्री नीरज डांगी और विधायक आबू पिंडवाड़ा श्री समाराम गरासिया की भी विशेष उपस्थिति रही।

राज्यपाल सोमवार प्रातः माउंट आबू से सड़क मार्ग द्वारा आबू रोड पहुंचे। वहां पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। राज्यपाल ने पुस्तकालय भवन के लोकार्पण के बाद वहां विकसित पुस्तकालय सुविधाओं, वाचनालय आदि का अवलोकन कर पुस्तक संस्कृति के लिए इन्हें महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने वहां उपस्थित बच्चों से संवाद भी किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply