सालगांव में युवाओं ने निकाली शांति पदयात्रा

ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर में कार्यक्रम का आयोजन

माउंट आबू, ११ जून।

किशनलाल ,

प्रजापिता ब्रहाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के युवा प्रभाग व केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में वाई-20 एजेंडा फॉर यूथ के तहत युवा शांति पदयात्रा निकाली गई। युवाओं में शांति की शक्ति, सद्भावना, सौहाद्र्र, एकता, आध्यात्म व तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली गई यात्रा को सवेरे छह बजे ज्ञान सरोवर से ब्रह्माकुमारी संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दीदी डॉ. निर्मला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो ज्ञान सरोवर परिसर, सालगांव के विभिन्न स्थानों से होते हुए दादी जानकी पार्क पहुंचकर सार्वजनिक कार्यक्रम में तबदील हो गई।संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दीदी डॉ. निर्मला ने कहा कि युवाओं में असीम शक्ति होती है। उसे सही दिशा देने के लिए आध्यात्मिक प्लेटफॉर्म की जरूरत होती है जिसके चलते केंद्र सरकार व संगठन की ओर से वाई-२० एजेंडा फॉर यूथ के तहत उठाये गये कदम युवाओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें अपनी क्षमताओं को विकसित करने का स्वर्णिम अवसर मिलेगा।

प्रभाग के अधिशासी सदस्य जितेंद्र जावाले ने कहा कि सूर्योदय से पूर्व उठने का महत्व बताते हुए अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित मेडिटेशन का अभ्यास करने पर बल दिया। संगठन की ओर से समाजहित में कार्य किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते युवाओं को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।बीके रविंद्र ने बताया कि पूरे देश में एकसाथ शांति यात्रा निकाली जा रही। जिसके चलते शहर-शहर, गांव-गांव निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें सक्रिय गतिविधियों से जोडक़र उनके संपूर्ण विकास के लिए प्रेरित किया जाएगा।बीके वीरेंद्र ने कहा कि सबसे बड़ी शक्ति होती है मन की शक्ति। सुबह रोज ऊं ध्वनि करने, राजयोग ध्यान करने से हमारी मन की शक्ति बढ़ती है।इस अवसर पर बीके मुखर्जी, सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, रूपेश कुमार संजय कुमार, गोविंद कुमार, अशोक कुमार समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आये करीब चार सौ युवाओं ने भाग लिया ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply