किसानों के कुओं की बिजली सप्लाई को जल्द चालू नही की तो दूंगा धरना : लुम्बाराम चौधरी

सिरोही(हरीश दवे),

भाजपा जिला परिषद सदस्य लुम्बाराम चौधरी ने अधीक्षण अभियंता के एल मेघवाल को पत्र देकर बताया कि सिरोही जिले में आंधी, तूफान एवं बारिस से कई जगहो पर विधुत के पोल, बिजली के तार टूटने से कई दिन बित ने के बाद भी किसानों के सैकड़ो कुओ पर बिजली सप्लाई बंद है जिस के कारण जो किसान कुए पर रह रहे है उनके व उनके पशुओं के लिए पिने के पानी की भारी समस्या पैदा हुई है | पहले हर गाव में लाइन मैन होते थे जो  भारी बरसात होने के बावजूद भी किसानों के कुए की बिजली सप्लाई चालू करते थे लेकिन अभी सरकार द्वारा  बिजली की शिकायत को दूर करने लिए ठेके पर दिया गया है जो ठेकेदार द्वारा  ईएन ऑफिस पर एक गाडी व तीन आदमी रखे हुए व एक ईएन ऑफिस के पास करीब 35 से 40 गांव है | सरकार की गलत नीतियों के कारण आज जनता व किसान दुखी है साथ ही विधुत स्टोर में थ्री फेज व सिंगल फेज की केबल व अन्य सामन कई महीनों से उपलब्ध नहीं है अधिकारीयों को कई बार पत्र व्यवहार कर अवगत करवाया लेकिन सरकार के पास सामन नहीं होने से जनता को परेशानी का सामना करना पड रहा है | लुम्बाराम चौधरी ने बताया कि अगर कल शाम तक किसानों के कुओं पर लाईट सप्लाई चालू नहीं हुई। तो मुझे मजबूरन जनता के  साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी राजस्थान सरकार की रहेगी |

इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी चिराग रावल, ग्रामीण मंडल महामंत्री बाबूसिंह माकरोडा औऱ पूर्व जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह,महिपाल चारण साथ थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply