चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री सलाहकार ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण,

निर्माण कार्य की लेट लतीफी पर बिफरे चिकित्सा मंत्री ,

सिरोही(हरीश दवे),

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने आज मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और काम समय पर पूरा नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यकारी एजेंसी के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्य की गति बढाने के निर्देश दिए । कॉलेज के प्रिंसिपल ललित रेंगर ने चल रही फैकल्टीज के बारे में पूरी जानकारी दी और प्रोफेसरों की कमी की तरफ मंत्री का ध्यान दिलाया।

जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र महात्मा ने अस्पताल के बारे में जानकारी देते हुए रेडोलोजिस्ट की कमी की तरफ ध्यान दिलाया और इससे मरीजों को सोनोग्राफी की सुविधा नही होने से उन्हें फ्री जांच का लाभ नही मिल रहा है।निरीक्षण के समय उपखंड अधिकारी सीमा खेतान, सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply