माउंट आबू / सिरोही ,

रिपोर्ट मगन प्रजापत ,

राज्यपाल कलराज मिश्र 1 जून को आएंगे माउंट आबू ।

जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे राजभवन ।

आबूरोड रेलवे स्टेशन से माउंट आबू सड़क मार्ग का किया विजिट ।

राजभवन में चल रहे कार्य का किया निरीक्षण ।

.प्रदेश के सबसे ऊंचे हनुमान टापू में आगामी 1 जून को राज्यपाल कलराज मिश्र ग्रीष्मकालीन प्रवास पर माउंट आबू पहुंचेंगे ।

जहां करीब 15 दिन तक अपने परिवार के साथ राजभवन में ही रहेंगे जिसको लेकर के अब जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है इसी को लेकर के आज जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल एसपी ममता गुप्ता आबूरोड के रेलवे स्टेशन पहुंचे ।

जहां से अधिकारियों के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र के रूट रूट को लेकर विजिट किया गया जहां जिला कलेक्टर व एसपी ममता गुप्ता ने आबू रोड से माउंट आबू की राजभवन तक सड़क मार्ग का विजिट कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

वहीं जिला प्रशासन का काफिला राज भवन पहुंचा जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल एसपी ममता गुप्ता ने राजभवन में चल रही तैयारियों का अधिकारियों के साथ बारीकी से निरीक्षण किया मौके पर अधिकारियों को कार्य के प्रति आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply