*सामाजिक बदलाव के पुरौधा थे बाबा रामदेव : लोढा*

– _पालडी एम गांव में धूमधाम के साथ संपन हुई बाबा रामदेवजी मंदिर की प्रतिष्ठा, हैलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

– विधायक संयम लोढ़ा ने भी की प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत

_ शिवगंज(हरीश दवे),

मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि लोक देवताओं में बाबा रामदेवजी का नाम अत्यधिक लोकप्रिय है। राजस्थान के पोकरण में जन्म लेने वाले बाबा रामदेव हमेशा से जाति प्रथा के विरोधी रहे वे सामाजिक बदलाव के पुरौधा के रूप में पहचाने जाते है। विधायक लोढ़ा बुधवार को पालडी एम गांव के मेघवाल वास में नवनिर्मित बाबा रामदेवजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।विधायक ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में समय समय पर कई ऐसे महापुरूष धरती पर अवतरित हुए जिन्होंने लोगों को सही रास्ता दिखाया, धर्म की राह पर चलने और अपने कर्म के प्रति जवाबदेह रहने की सीख दी। बाबा रामदेव भी इस धरती पर लोगों के दुख दुर करने के लिए अवतरित हुए थे। विधायक ने कहा कि बाबा रामदेव एक सिद्ध संत, शूरवीर, चमत्कारी, कत्र्तव्यपरायण, जनता के रक्षक और गो सेवक के रूप में प्रसिद्ध हुए। उनकी देवीय शक्ति का ही परिणाम है कि आज उनके जन्म के 600 साल बाद भी लोगों में उनके प्रति असीम आस्था है। विधायक ने कहा कि बाबा रामदेव ने हमेशा से ही जाति व्यवस्था का विरोध किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। बाबा रामदेवजी जीव मात्र के प्रति दया, गुरु महिमा, पुरूषार्थ एवं मानव के गौरव को महत्व दिया करते थे।उस समय समाज के अछूत कहे जाने वाले वर्ग के साथ बैठकर भजन करना, दलित डालीबाई का बहन के रूप में पोषण करना ,धार्मिक आडंबरों का विरोध करना तथा हिन्दू मुस्लिम एकता पर बल देना रामदेवजी के प्रमुख कार्य थे। विधायक ने कहा कि आज के समय में जितने भी लोकदेवता हम पूजते है उनमें बाबा रामदेवजी काफी लोकप्रिय है। मेघवाल वास में बाबा रामदेवजी का मंदिर निर्माण करवाने के पश्चात प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित करने के लिए उन्होंने मेघवाल समाज को बधाई दी। साथ ही समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि समाज के किसी भी कार्य के लिए वे हमेशा सहयोग प्रदान करेंगे। इससे पूर्व विधायक के पालड़ी एम पहुंचने पर मेघवाल समाज की ओर से उनका सौमैया कर स्वागत किया गया। साथ ही साफा एवं पुष्पहार पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में ठाकुर ईश्वरसिंह देवडा, सरपंच हेमलता माली, हंजादेवी मेघवाल, पीसीसी सदस्य हरीश राठौड, प्रतापराम माली आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे। *धूमधाम से हुई प्रतिष्ठा, हैलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा* इससे पूर्व सुबह मंदिर में हवनादि धार्मिक कार्य संपन करवाए गए। तत्पश्चात निर्धारित मुर्हुत पर लाभार्थियों की ओर से मंदिर के शिखर पर कलश, दंड, ध्वजा एवं मंदिर में मूर्ति की स्थापना की गई। प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मंगलवार को गांव में शोभायात्रा का आयोजन किया गया तथा प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने आने वाले साधु संतों का स्वागत किया गया। बाबा रामदेव मंदिर की प्रतिष्ठा के दौरान हैलीकॉप्टर से मंदिर पर पुष्प वर्षा भी की गई। महोत्सव का समापन महाप्रसादी के साथ हुआ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply