माउंट आबू ।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती के उपलक्ष में नारी उत्कर्ष सस्थान आबू पर्वत के द्वारा खुशी सेवार्थ ट्रस्ट गौशाला में जाकर गो माता का पूजन कर गौमाता को हरा चारा एवं गुड खिलाया, साथ ही दो ट्रॉली सूखा चारा गौ माता को गौ ग्रास हेतु भेंट किया। संस्थान के अध्यक्ष श्रीमती विराज देसाई गौ माता के महत्व के विषय में चर्चा की एवं खुशी गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्थान अभाव में भी गौ सेवा और अच्छी व्यवस्था की प्रशंसा की।

इस अवसर पर नारी उत्कर्ष संस्थान के माया अग्रवाल, शालिनी कँवर, काव्या, जमना देसाई, ,जयकृति, निधी कौशिक, खुशी सेवार्थ ट्रस्ट गौशाला के सचिव गौरव कौशिक, विष्णु दत्त कौशिक उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply