*ग्रामीणों और सीएमएफ संस्था ने मिलकर बनाया वाडेली गांव का जल बजट*

सिरोही(हरीश दवे),

ग्राम पंचायत कृष्णगंज के ग्राम वाडेली में टाटा ट्रस्ट और वन ड्रॉप की सहयोगी संस्था सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस (सीएमएफ) की ओर से जल संरक्षण को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जल संरक्षण सबंधित वर्षा ऋतु के पानी का संग्रहण, भूमि का जल स्तर सुधारने, नदी नाला तालाब नाड़ी आदि में पानी कैसे सुरक्षित रखे इन विशेष मुद्दों पर चर्चा की गई।

सीएमएफ संस्था की ओर से प्रतिनिधि ब्लॉक एंकर संदीप सिंह ने प्रशिक्षक की मुख्य भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने सीएमएफ संस्था के सहयोग से जल का बजट बनाकर बताया की जल की आवक और जावक के आंकड़ों को समझना होगा व गांव का एक्शन प्लान तैयार करना होगा इसके बाद ही जल स्तर को नीचे उतरने से रोका जा सकता है। प्रशिक्षक हडमत सिंह ने बताया की खेती में तकनीकी का उपयोग जैसे ड्रिप सिंचाई मिनी फव्वारा मलचिंग जल हौज बनाकर जल का कम उपयोग कर भी खेती की अच्छी पैदावार ली जा सकती है। वर्षा मापक यंत्र के जरिए बारिश को नापने व मिट्टी की आद्रता नापने के बारे में बताया गया साथ ही किस स्थान पर एनिकट तालाब नाडी आदि का निर्माण किया जाए इसके बारे में ग्रामीणों को बताया गया। *घर घर पानी कनेक्शन वंचित को लेकर राज्य सरकार को किया निवेदन*अंतिम दिन गांव के भीमाराम चौधरी और दीपाराम चौधरी ने अपने विचार रखते हुए गांव में पानी की आवक बढ़ाने और संग्रहण हेतु हर संभव कोशिश करने को लेकर ग्रामीणों को समझाया जिसके बाद ग्रामीणों ने गांव स्तर पर जल संरक्षण कमेटी का गठन किया गया। वही ग्रामीणों ने बैठक में यह बात रखी की वाडेली गांव कई वर्षों से घर घर पानी कनेक्शन से वंचित है ग्रामीण पानी कनेक्शन की सुविधा हेतु जल्द ही ग्राम सभा में प्रस्ताव लेकर राज्य सरकार को निवेदन करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ग्रामीणों ने सीएमएफ संस्था का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

*कार्यशाला में इनकी रही उपस्थिति*

इस कार्यक्रम में एएनएम चंपत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता देवी कृषि पर्यवेक्षक मोहन लाल प्रागाराम चेलाराम भावाराम भाबूताराम भीमाराम दीपाराम हरजी मोहन मीणा धनराज मेघवाल राकेश मीणा लीलू देवी धापू देवी मंजू देवी जतना देवी सोनल कुंवर रजनी आदि ग्रामीण और संस्था प्रतिनिधि इस कार्यशाला में मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply