सिरोही, राजस्थान।
समाज सेवा शिविर में वन विभाग की टीम ने दी जानकारी ।
आज रा उ मा स्कूल सिवेरा में 15 दिवसीय शिविर के पांचवे दिन वन विभाग की टीम में अंजू चौहान ने छात्र छात्राओं के जंगली जानवरों के रहन सहन खान पान पशु पक्षियों के जीवन के बारे में बारीकी से जानकारी दी ।
जिसमे इन जीवों के प्रति अपने कर्तव्य के बारे में विस्तृत से बताया ये सब जानकारी चित्रों व मॉडल से दी इन्होंने कहा कि पर्यावरण में इन जीवों का बहुत महत्व है गर्मियों में इनके लिए पानी के महत्व के बारे में बताया वही चौहान ने कहा कि बरसात में विभाग द्वारा 100 पौधे स्कूल में दिए जाएंगे, आज स्कूल में 2 पौधे अशोक के रोपे , इस अवसर पर प्रधानाचार्य बाबुलाल मीणा व शिविर प्रभारी बदाराम मेघवाल व ग्रामीण उपस्थित थे ।


