सिरोही(हरीश दवे)

श्री शनिदेव धाम मंदिर पर शनिदेव जयंती धूमधाम से सम्पन्न ।

पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री शनिदेव धाम मंदिर उडावारा, नया सानवाड़ा पर शुक्रवार को शनि जयंती धूमधाम से मनाई। प्रातः काल स यज्ञ एवं पूजा अर्चना के साथ शनिदेव भगवान का विशेष श्रुंगार कर आंगी रचाई गई । एवं दोहपर  12 बजे बाद महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमे शनिदेव भक्तो ने जयकारों के उदघोष के साथ आरती में भाग लेकर तेल माला चढ़ाकर मनोकामना पूर्ण हेतु प्रार्थना की।     तत्पश्चात आये दर्शनालुओ एवं श्रद्धालुओ हेतु भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमे सिरोही, पिंडवाड़ा, बालदा  राजपुरा, नया सानवाड़ा सहित आस पास के सैकड़ों शानिभक्तो ने भाग लिया।

   

 इस दौरान मंदिर पुजारी दीनदयाल महाराज, श्री शनिदेव धाम मंदिर कमेटी के नारायण सिंह देवड़ा , किशन प्रजापत, प्रकाश प्रजापाति, कल्पेश जैन, महिपाल चारण, कांतिलाल खत्री ,माधोसिंह, पीराराम रेबारी, भगवानदास, सरदार सिंह , विक्रम सिंह,    सहित  गणमान्य एवं भक्तजन उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply