आबूरोड / सिरोही ,

मगन प्रजापत ,

पेट्रोल व बिजली के दामों में बढ़ोतरी पर फूटा आक्रोश

भाजपा ने राज्य सरकार द्वारा लगातार बढ़ाए बिजली दाम को लेकर किया प्रदर्शन ।

भाजपा के पदाधिकारी ने कहा जनता को किया जा रहा है गुमराह

विधायक जगसीराम कोली व कार्यकर्ताओं ने बिजली के बिल जलाकर किया प्रदर्शन

आबुरोंड। भारतीय जनता पार्टी नगरमण्डल एवं ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज राजस्थान सरकार द्वारा बिजली के दामों में लगातार वृद्धि कर , एवम आमजन को गुमराह करते हुए राहत शिविर आयोजित कर रही है, जबकि पेट्रोल डीजल के भाव पूरे हिंदुस्तान में राजस्थान में ही सबसे ज्यादा है ये धोखा आमजन के साथ किया जा रहा है पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है आम जन त्रस्त है जिसके विरोध स्वरूप आज मानपुर चौराहे पर बिजली के बिलों की होली जला कर विरोध किया,

विधायक जगसीराम कोली ने राजस्थान सरकार पर आरोप लगाया काग्रेस पार्टी के मंत्री विधायक ही अपनी सरकार पर भृष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, आम जनता त्रस्त है,विधायक जगसीराम जी ने कहा देश में बिजली का उत्पादन उसकी खपत से दोगुना है। बिजली की कोई कमी नहीं है। केंद्र राजस्थान को जितनी बिजली देना चाहता है देने को तैयार है, लेकिन राज्य सरकार की नाकामी के कारण राजस्थान की जनता को बिजली संकट से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पडोसी राज्य हरियाणा में 24 घंटे बिजली गांवों और शहरों में उपलब्ध है,राजस्थान सरकार का प्रबंधन ठीक नही है

मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सम्बरीया ने कहा गहलोत सरकार राहत केंद्र पर जनता को बुलाकर समय खराब कर रही है,उनको फ्री बिजली देने का वादा कर रही है,ये वादाखिलाफी सरकार है हर 6 माह में बिजली के यूनिट पर सरचार्ज बढ़ाकर महंगाई को रोकने की बजाय उस पर कोई नियंत्रण नही रख पाई है, युवाओं को रोजगार एवम भत्ता देने के नाम पे आयी हुई ये सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है,कानून नाम की कोई चीज राजस्थान में नही है,पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल ने कहा गहलोत सरकार बिजली की बात करती है,फ्री बिजली देने की बात करती है,राजस्थान के सभी ग्रामीण क्षेत्रो एवम इलाको में आज भी नियमित बिजली की अघोषित कटौती होती है,जिससे किसान पूरी तरह प्रभावित होता है।राजस्थान के आज भी कई गांवों में बिजली नही पहुची है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बाबू भाई पटेल, जिलमामंत्री सतीश सेठी, मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया, दिनेश खंडेलवाल, महामंत्री दिनेश सेन,पार्षद राधेश्याम शाक्य, अमर सिंह, अर्जुन सिंह, ग्रामीण मण्डल महामन्त्री प्रवीन राठौड़, नगाराम देवासी, विक्रम सिंह देवड़ा, किसान मोर्चा अध्यक्ष करण मेवाड़ा, सुरेश कोली, गणेश बंजारा, प्रभुराम चंदेला, मुकेश कोठारी, प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारु, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष नीलेश राणा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निखिल कुमावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा जैन, अनुराधा चौहान, कुलुसम बानो, ओम बराड़ा, देवेन्द्र निगम उपस्थित रहे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply