माउंट आबू / सिरोही ।

रिपोर्ट किशनलाल,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सभी पोस्ट ऑफिस में शुरू की गई 2015 की सुकन्या समृद्धि योजना मे देश का पहला सुकन्या समृद्धि शहर घोषित हुआ माउंट आबू ।

सांसद देवजी एम पटेल पिंडवाड़ा आबू व पोस्ट विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे माउंट आबू ।

सफलता पर किया भव्य समारोह आयोजित

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्याओं को संबद्ध बनाने के लिए 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छे ब्याज पर शुरू की थी जो देश के हर पोस्ट ऑफिस में आज भी चल रही है इस योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी सांसदों से आव्हान किया था कि वह इस योजना के प्रति जनता को जागरूक करें जिस पर सिरोही जालौर के सांसद देवजी एम पटेल ने माउंट आबू में इस योजना को सुकन्या समृद्धि शहर घोषित होने का बीड़ा उठाया था जिस पर आज माउंट आबू शत प्रतिशत सुकन्या समृद्धि योजना शहर और देश का पहला शहर घोषित किया गया जिस पर भाजपा के लोगों ने भी खुशियां मनाई माउंट आबू के होटल हिलॉक में इस अवसर पर सिरोही जालौर के सांसद देवजी एम पटेल पिंडवाड़ा आबू के विधायक व सिरोही पाली के डाक अधीक्षक मनीष कुमार वर्मा होटल उद्यमी गीता अग्रवाल की उपस्थिति में एक भव्य समारोह का आयोजन की शुरुआत हुई ।

इस अवसर पर सांसद एवं विधायक समाराम गरासिया ने प्रधानमंत्री द्वारा लागू इस योजना में अरावली की उच्चतम चोटी गुरु शिखर के माउंट आबू इसकी गूंज पूरे देश में पहुंचे और पूरे देश इस योजना का शहर बने नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंघल ने बताया कि 2018 में माउंट आबू ग्रामीण क्षेत्र में देश का पहला सुकन्या समृद्धि गांव घोषित हुआ था ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply